Hot News

भारतीय सुन्दरी "मानुषी छिल्लर" ने मिस वर्ल्ड बन 17 साल बाद किया भारत का नाम रौशन

17 साल बाद भारत की एक सुन्दरी ने एक बार फिर भारत का नाम रौशन कर दिया हैl आज प्रियंका चोपड़ा का कौन नहीं जानता ! प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप हीरोइन तो हैं ही, इसके साथ ही आज वो हॉलीवुड तक में अपनी जगह बना चुकी हैंl वो प्रियंका चोपड़ा आखिरी भारतीय महिला थी जिन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत भारत का विश्व भर में नाम रौशन किया थाl

आज 17 सालों बाद जाकर फिर एक बार एक भारतीय सुन्दरी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली इस सुन्दरी का नाम है मानुषी छिल्लर हैंl मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत के शहर की रहने वाली हैं।
मानुषी मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत 67th मिस वर्ल्ड बन गई हैंl 


आइये देखे कुछ तथ्य मानुषी छिल्लर के बारे में :
  • मानुषी हरियाणा के सोनीपत के शहर की रहने वाली हैं।
  • मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की उम्र सिर्फ 20 साल है.
  • वह मेडिकल की स्टूडेंट हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। 
  • इसके अलावा वे स्पोर्ट्स की दीवानी हैं और पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स में उनकी रूचि हैl 
  • यही नहीं मानुषी ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं और स्केचिंग और पेंटिंग भी करती हैं। तो ये भारत की ये बिटिया ऑल-राउंडर है !
मानुषी छिल्लर की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें :






No comments