Hot News

विराट और अनुष्का के बीच क्या क्या बातें हैं कॉमन?

जोड़ियाँ आसमानों में बनती हैं। यहाँ धरती पर तो सिर्फ उन जोड़ियों के साथ होने का जश्न मनाया जाता है। जैसे फिलहाल विराट और अनुष्का की शादी का जश्न पूरा देश मना रहा है। क्रिकेट और बॉलीवुड के इस संगम को देशभर से लोगों ने अपनी मोहब्बत और दुआओं से नवाज़ा है।  

बहरहाल जहाँ दो दिल मिल जाते हैं, वहां और कुछ मायने नहीं रखता। लेकिन 'विरुष्का' की स्टोरी में दिल तो मिले ही सही, इन दोनों के बीच कई ऐसी चीजें भी हैं जो मेल खाती हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' की इस हीरोइन की जोड़ी वाकई रब ने खूब बनाई है।  
खैर, आइये आपको इस क्यूट कपल की कुछ कॉमन चीजें बताते हैं। 

दोनों का पारिवारिक बैकग्राउंड एक सा 

विराट और अनुष्का दोनों की परवरिश मिडिल क्लास परिवार में हुई है। दोनों खुद को मध्यम वर्ग का ही मानते हैं और दोनों अपने पिता से बहुत क्लोज हैं।

दोनों का डॉक्टर हैं कॉमन


दोनों अपनी सेहत के लिए एक ही शख्स पर भरोसा करते हैं। दोनों एक ही डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेते हैं। दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनके डॉक्टर के साथ तस्वीर नज़र आ जाएगी। 


दोनों का बर्थ ईयर एक ही है 


'Virushka' की एक कॉमन बात ये भी है कि दोनों की पैदाइश का साल भी एक ही है। विराट और अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ। बर्थ ईयर एक जैसे हैं लेकिन बर्थ डेट अलग हैं। दोनों इस साल 29 के हो चुके हैं। जहाँ अनुष्का शर्मा का बर्थडे 1 मई को आता है। वहीं विराट का बर्थडे 5 नवम्बर को आता है। अनुष्का का जन्म अयोध्या में हुआ था और विराट की पैदाइश दिल्ली की है।

दोनों हैं पेट लवर्स 

विराट और अनुष्का दोनों ही पेट लवर्स भी हैं। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको उनके पेट्स के साथ तस्वीरें नजर आ जाएंगी। 

पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखते हैं दोनों 


अनुष्का और विराट दोनों ही निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करते। दोनों अच्छे से जानते हैं कि वे सेलिब्रिटी हैं और दोनों ही पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखते हैं। 

एक-दूसरे के लिए सपोर्टिव 


दोनों एक-दूसरे के लिए हमेशा सपोर्ट में खड़े होते हैं। अनुष्का की वजह से जब विराट के परफॉर्मेंस पर सवाल उठे तो विराट ने उनका साथ दिया। जब लोगों ने विराट को बुरा-भला कहा तो अनुष्का ने उनका साथ दिया।  

दोनों अपनी मॉम्स के हैं क्लोज 


दोनों ही अपनी मॉम्स के बेहद करीब हैं। यहाँ तक की दोनों ही मानते हैं कि वे जो कुछ भी हैं अपनी माँ की वजह से ही हैं। दोनों की मॉम्स होम मेकर हैं। 




मुबारकां-मुबारकां


बहरहाल शादी के लिए किसी भी चीज़ के मिलने से ज्यादा जरूरी है दिलों का मिलना। 'विरुष्का' के दिल तो परफेक्ट मैच होते हैं, तभी तो पूरा देश मना रहा है इनकी शादी का जश्न। 

1 comment: